Ranchi Local Alerts Politics

राँची में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, एसआईआर के समर्थन में विपक्ष पर साधा निशाना | BJP’s ‘Save Democracy, Remove Anarchy’ March in Ranchi, Targets Opposition in Support of SIR

राँची में भाजपा की पदयात्रा, एसआईआर के समर्थन में विपक्ष पर साधा निशाना

राँची में सोमवार को भाजपा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और कथित अराजकता के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई पदयात्रा कचहरी होते हुए जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय तक पहुंची।

इसमें केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध करने का आरोप लगाया। एसआईआर को मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जरूरी बताते हुए नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल