festival Local Alerts Ranchi

राँची में दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई | Firecrackers Allowed Only Between 8 PM and 10 PM on Diwali in Ranchi, Action Against Violators

दीपावली के मद्देनजर राँची जिला प्रशासन और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दीपावली की रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाहर पटाखे फोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन के निर्देशानुसार, पटाखों की बिक्री केवल राँची नगर निगम और प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही की जा सकेगी। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम सहित प्रतिबंधित क्षेत्रों में पटाखे बेचने पर रोक रहेगी। बिना अनुमति पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने विक्रेताओं और आम लोगों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। नियमों के अनुपालन के लिए पुलिस थानों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल