मृत विश्वासियों के पर्व पर पूर्वजों को दी गई श्रद्धांजलि।

राँची के कांटाटोली स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में सोमवार को कैथोलिक कलीसिया द्वारा मृत विश्वासियों का पर्व श्रद्धा और प्रार्थना के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कैथोलिक कब्रिस्तान में पूरा माहौल प्रार्थना, आस्था और स्मृतियों से भावुक नजर आया।


