Jharkhand Local Alerts Ranchi

झारखंडी भाषाओं के सम्मान में राँची में विशाल भाषा मार्च, 30 कॉलेजों के विद्यार्थी हुए शामिल | Massive Language March in Ranchi to Protect Jharkhandi Languages

झारखंडी भाषाओं के सम्मान में राँची में विशाल भाषा मार्च, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा।

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा के आह्वान पर राँची में झारखंडी भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर विशाल भाषा मार्च निकाला गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ मार्च अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों और भाषा प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

राज्य के लगभग 30 कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि भाषा किसी समाज की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान होती है। मार्च के माध्यम से भाषा नीति लागू करने, भाषा अकादमी की स्थापना, मातृभाषा में शिक्षा और शिक्षकों की नियुक्ति समेत 10 सूत्री मांगें उठाई गईं। मोर्चा ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल