Local Alerts Politics Ranchi

राँची में अभाविप का ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ अभियान, बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकला विरोध मार्च | ABVP Organises ‘Save Democracy, Stop Anarchy’ Campaign in Ranchi

राँची में अभाविप का ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ अभियान, बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला विरोध मार्च।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), झारखंड प्रदेश की ओर से मंगलवार को राँची में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ अभियान के तहत जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम के माध्यम से अभाविप ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प दोहराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस आयोजन में अभाविप के प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल