Jharkhand Local Alerts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया चांडिल डैम का भ्रमण, पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश। | Chief Minister Hemant Soren Visits Chandil Dam, Issues Directions for Tourism Development

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया चांडिल डैम का भ्रमण, पर्यटन विकास को लेकर दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के दौरान प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और इसे झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ डैम के बहुआयामी विकास, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, पर्यटकों की सुरक्षा, बोटिंग और बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास योजना तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Local Alerts Ranchi

दुर्गा पूजा 2025: रांची प्रशासन की शांति समिति बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुआ मंथन

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय