Local Alerts Ranchi

छठ को लेकर राँची नगर निगम की तैयारी तेज, 72 पारंपरिक और 63 कृत्रिम घाटों पर चल रहा काम

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राँची नगर निगम ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहर के 72 पारंपरिक छठ घाटों के साथ 63 कृत्रिम घाटों को भी तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार, घाटों की सफाई, संपर्क मार्गों की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है।

1200 से अधिक सफाई मित्र तैनात

शहर के सभी 72 पारंपरिक छठ घाटों और उनके संपर्क मार्गों की सफाई के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को लगाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत लगभग 200 अतिरिक्त श्रमिक भी तैनात किए गए हैं। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाने, कचरा उठाने, घास की कटाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। दीपावली और काली पूजा के बाद जलाशयों में जमा पूजा सामग्री एवं अन्य कचरे की सफाई के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

63 कृत्रिम छठ घाट भी तैयार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न वार्डों में 63 कृत्रिम छठ घाट बनाए गए हैं। इनमें आवश्यकतानुसार पानी भरने और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही अर्घ्य अर्पित करने की सुविधा मिल सके। इससे प्रमुख घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल