स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर दौड़े राँचीवासी, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन! ![]()

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राँची में जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोगों ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से दौड़ की शुरुआत करते हुए एसएसपी आवास, कचहरी चौक और शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाई। इसके बाद प्रतिभागी लाइन टैंक स्थित चडरी तालाब पहुंचे, जहां तालाब के आसपास सांकेतिक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ झारखंड के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

राँची, झारखंड

जय झारखंड! स्वच्छ झारखंड, सुंदर झारखंड!

