धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राँची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।

उन्होंने धरती आबा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव के इस विशेष अवसर पर वीर बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्षों को याद किया गया।

