जय छठी मईया!

Drone View : धुर्वा डैम में श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

देखिए राँची के धुर्वा डैम से छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य की मनमोहक झलकियाँ।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धुर्वा डैम स्थित छठ घाट पहुंचे और पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। छठी मईया के पारंपरिक गीतों, दीपों की रोशनी और भक्तिमय माहौल से पूरा घाट छठमय नजर आया।
जय छठी मईया! 

