Local Alerts Ranchi

अमिताभ चौधरी की जयंती पर JSCA में रक्तदान शिविर, 110 यूनिट रक्त संग्रहित | Blood Donation Camp at JSCA on Amitabh Choudhary’s Birth Anniversary, 110 Units Collected

स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की जयंती के अवसर पर सोमवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) एवं ज़िन्निया – द वॉइस ऑफ चाइल्ड के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में 135 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें से 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मौके पर अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सा कर्मियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल