Local Alerts Ranchi

समुद्र देखने घर से भागे दो किशोर पुरी से सकुशल बरामद, राँची पुलिस की बड़ी सफलता | Two Teenagers Who Ran Away to See the Sea Rescued Safely from Puri by Ranchi Police

धुर्वा के शालीमार बाजार इलाके से समुद्र देखने और घूमने की चाह में घर से भागे करण शर्मा और उसके दोस्त शिवा नायक को राँची पुलिस ने सोमवार को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया। इससे पहले 14 जून को करण के भाई अर्जुन को पुरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।

पुलिस जांच में अब तक तीनों के अपहरण से जुड़ा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। जांच के अनुसार 14 जून को करण, अर्जुन और शिवा पुरी रेलवे स्टेशन पर एक साथ देखे गए थे। उस दौरान जब पुलिस अर्जुन से पूछताछ कर रही थी, तभी करण और शिवा वहां से भाग निकले थे। इसके बाद राँची पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी रही।

तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दोनों कुछ स्थानों पर दिखाई दिए, जिसके आधार पर खोज अभियान जारी रखा गया। इसी बीच पुलिस द्वारा लगाए गए पोस्टर को देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने महत्वपूर्ण सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरी के मार्कंडेश्वर पोखर के पास से करण और शिवा को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पुरी में इधर-उधर घूमते रहते थे और भीख मांगकर खाने-पीने तथा अन्य जरूरतों का इंतजाम करते थे। पुलिस दोनों को राँची लाकर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल