Local Alerts Ranchi

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 का निमंत्रण, उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल | CM Hemant Soren Invited to Inaugurate Jagannathpur Rath Yatra 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज राँची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। समिति ने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल