Local Alerts Ranchi

एशियन चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों ने राँची डीसी से की शिष्टाचार मुलाकात | Asian Championship Winners Meet Ranchi DC

एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने राँची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में खिलाड़ी दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने उपायुक्त से भेंट कर अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, वहीं रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल