महिला आरक्षण विधेयक 2023 को लागू करने की मांग को लेकर आज झारखंड महिला कांग्रेस ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से पैदल मार्च निकालते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक रैली की।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।
इस दौरान महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बावजूद इसे लागू करने में देरी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।

