खड़गे के बयान के विरोध में राँची में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के बाहर नारेबाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमानजनक बयान को लेकर राँची में बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही। भाजपा नेताओं ने खड़गे से प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।


