Events Local Alerts Ranchi

राँची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेगा जेसोवा दिवाली मेला, 300 से अधिक स्टॉल होंगे आकर्षण | JESOWA Diwali Mela to Be Held at Ranchi’s Morabadi Ground from October 29 to November 2, Featuring Over 300 Stalls

झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय दिवाली मेले की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जेसोवा दिवाली मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों, उद्यमियों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएँगे। यहाँ पारंपरिक परिधानों, फैशन से जुड़े उत्पादों, हस्तशिल्प और घर की सजावट के सामान की विविध रेंज देखने को मिलेगी। मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को खरीदारी के साथ विभिन्न राज्यों की कला, शिल्प और पारंपरिक उत्पादों को जानने का अवसर भी मिलेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल