Local Alerts Ranchi

चुनाव ड्यूटी के बाद JAP जवान परशुराम सिंह का निधन, इलाके में शोक | JAP Jawan Parshuram Singh Dies After Election Duty

ॐ शांति

चुनाव ड्यूटी के बाद बिगड़ी तबीयत, JAP जवान परशुराम सिंह का निधन

झारखण्ड के पंचपोखरी गाँव निवासी 46 वर्षीय परशुराम कुमार सिंह का निधन हो गया है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वे झारखंड पुलिस (JAP) में कार्यरत थे और ड्यूटी के प्रति समर्पित जवान के रूप में जाने जाते थे। उनकी असम में चुनाव ड्यूटी पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल में तैनाती थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परशुराम कुमार सिंह, हुसैनाबाद में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत जयराम सिंह के छोटे भाई थे। घटना के बाद परिजन हुसैनाबाद से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। गाँव के लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल