Local Alerts Ranchi

राँची में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला | Speeding Car Crashes into Shop in Ranchi, Major Mishap Averted

राँची के एयरपोर्ट रोड स्थित हराटांड़ हेथू में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राँची पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल