Local Alerts Ranchi

छोटानागपुर रॉयल्स फाइनल में, रांची टाइटंस को 7 विकेट से हराया | Chotanagpur Royals Storm into Final with 7-Wicket Win Over Ranchi Titans

झारखंड टी20 लीग के दूसरे सेमीफाइनल में छोटानागपुर रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रांची टाइटंस को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में टीम का सामना जमशेदपुर स्टीलर्स से होगा।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेष्ठ ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रॉयल्स की जीत के नायक कप्तान विराट सिंह रहे, जिन्होंने 43 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कुमार कुशाग्र ने सिर्फ 26 गेंदों में 58 रन बनाकर रांची टाइटंस के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी (43 रन) और श्रेष्ठ सागर (नाबाद 27 रन) ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

221 रनों जैसे विशाल लक्ष्य को सिर्फ 17.2 ओवर में हासिल कर छोटानागपुर रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खिताब के लिए जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल