राँची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में कार्यरत रात्रि प्रहरी स्वर्गीय बिरसा मुंडा के निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शनिवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, बड़कागढ़, धुर्वा एवं जिला प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी रूपन देवी को 5 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई। यह निर्णय मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में लिया गया था। सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन.एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवाइत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से स्मृति कुमारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
जगन्नाथपुर मंदिर के दिवंगत रात्रि प्रहरी के परिवार को मिली ₹5 लाख सहायता | ₹5 Lakh Aid Given to Family of Late Night Guard of Jagannathpur Temple

