Local Alerts Ranchi

जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे SSP राकेश रंजन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश | SSP Rakesh Ranjan Reviews Security at Jagannathpur Temple

जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा हत्याकांड के खुलासे के बाद शनिवार को एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा मंदिर पहुंचे। इस दौरान हटिया डीएसपी पीके मिश्रा भी मौजूद रहे।

दोनों अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद मंदिर परिसर व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालिया घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, साथ ही एक कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा संबंधित थाना प्रभारी को नियमित पेट्रोलिंग और खासकर रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल