Local Alerts Politics Ranchi

राँची में महिला आक्रोश मार्च, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर BJP का विरोध प्रदर्शन | Women Protest March in Ranchi Over Nari Shakti Vandan Bill

राँची में महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शनिवार को भाजपा ने राजधानी में महिला आक्रोश मार्च निकालकर विपक्ष और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

मोरहाबादी मैदान से शुरू हुआ यह मार्च मेन रोड तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और संसद में बिल पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

साथ ही राज्य में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

इस मार्च में राँची, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा सहित कई जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यमंत्री संजय सेठ; पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा सहित अन्य बीजेपी नेता शामिल हुए और महिला सुरक्षा व अधिकारों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल