Local Alerts Ranchi

जगन्नाथपुर मंदिर में संकटमोचन धाम रथ यात्रा का भव्य स्वागत | Grand Welcome to Sankatmochan Dham Rath Yatra in Ranchi

जय जगन्नाथ

राँची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन देखने को मिला, जब उदिधिक्रमण संकटमोचन धाम की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव एवं पुजारियों ने रथ का स्वागत प्रसाद, माला और पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर श्री शिवेंदु जयपुरयार ने कहा कि यह आयोजन इसे ऐतिहासिक बना गया। चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित पीरी गाँव में 8 एकड़ में बन रहा उदिधिक्रमण संकटमोचन धाम भविष्य में झारखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

रथ यात्रा तीन दिनों तक मंदिर परिसर में रहेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन, पूजन और संकल्प कर सकेंगे। धाम में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, अशोक वाटिका, राम दरबार सहित कई धार्मिक स्थलों का निर्माण कार्य जारी है। इस पहल का उद्देश्य झारखंडवासियों को धाम से जोड़ना और सनातन संस्कृति को सशक्त करना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल