Local Alerts Politics Ranchi

देवघर में सम्राट चौधरी ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन | Samrat Choudhary Visits Baba Baidyanath Dham in Deoghar

हर हर हर हर महादेव !!

देवघर में रविवार दोपहर उस वक्त खास धार्मिक माहौल देखने को मिला, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर सीधे बाबा धाम में दर्शन के लिए रवाना हुए। उनकी इस यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच विशेष उत्साह देखा गया।

मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, जहां तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया। इसके बाद वे बाबा बासुकीनाथ मंदिर भी पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता की सुख-समृद्धि और राज्य के निरंतर विकास के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना लेकर बाबा की शरण में आए हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल