Local Alerts Ranchi

जय छठी मैया! राँची में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा खरना का अनुष्ठान, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत | Jai Chhathi Maiya! Kharna Rituals Observed with Devotion in Ranchi as 36-Hour Waterless Chhath Fast Begins

जय छठी मैया!

छठ महापर्व के दूसरे दिन आज खरना का पावन अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है।

व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं।

इसके बाद गुड़, दूध और चावल से बनी पारंपरिक खीर, रोटी एवं फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है और परिवार के सदस्यों व श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाता है।

खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इस महापर्व को लेकर पूरे राँची में भक्तिमय माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल