Events Local Alerts Ranchi

झारखंड में प्रोफेशनल टी20 लीग की शुरुआत, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच | Jharkhand to Launch Professional T20 League

झारखंड में प्रोफेशनल टी20 लीग की शुरुआत, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

झारखंड में क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ राज्य में फ्रेंचाइजी आधारित प्रोफेशनल टी20 लीग शुरू करने जा रहा है, जिसे स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
इस बहुप्रतीक्षित लीग की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से होने की संभावना है। पहले सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और खास बात यह है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग क्रिकेट के इस महोत्सव का आनंद ले सकें।

लीग में पुरुषों के साथ महिला क्रिकेट को भी समान अवसर दिया जाएगा। JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे राज्य में मजबूत क्रिकेट ढांचा तैयार करने की दिशा में अहम पहल बताया है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम और सौरभ तिवारी ने भी इस लीग का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर मंच मिलेगा।

इधर, पूर्व क्रिकेटेर वीवीएस लक्ष्मण नॉर्थ ईस्ट सीनियर मेंस क्रिकेट कैंप में शामिल खिलाड़ियों को JSCA स्टेडियम में प्रशिक्षण और महत्वपूर्ण क्रिकेट टिप्स दिया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल