राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (नीट) रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की जाएगी, वहीं नकल पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के भीतर सख्त अनुशासन लागू रहेगा और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

