राँची आगमन पर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत, कई गणमान्य रहे मौजूद
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को राँची पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में खास तैयारियां की गई थीं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राँची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

