झारखंड में Digital Health को बढ़ावा, मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना समेत कई सेवाओं की शुरुआत

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को Digital Technology से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को राँची के बीएनआर चाणक्य होटल में Jharkhand Digital Health Conclave-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड Tele-ICU, HRIS Portal और झारखंड e-Health Portal की शुरुआत की।

Conclave में AI, Telemedicine, Tele-ICU, Tele-Radiology और Robotic Surgery के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि Digital Health का लाभ खासतौर पर गरीब और ग्रामीण मरीजों तक पहुंचना चाहिए। Telemedicine और Tele-ICU के माध्यम से दूरदराज के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत अस्पतालों में HMIS, Digital Dashboard, कनेक्टिविटी और CCTV आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित की जा रही है। वहीं HRIS के जरिए करीब 80 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से प्रबंधित करने की तैयारी है।
कार्यक्रम में Robotic Cardiac Surgery, AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और Digital Health से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रस्तुतियां और Panel Discussion किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर, सिविल सर्जन और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

