Local Alerts Ranchi

देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का महास्नान, रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ | Snana Purnima Marks Grand Bathing Ceremony of Lord Jagannath, Rath Yatra Festival Begins

|| जय जगन्नाथ ||

राजधानी में सोमवार को देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का महास्नान होगा। इसके साथ ही वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ भी हो जाएगा। मंदिर परिसर में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का महास्नान कराया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी, जबकि दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक श्रद्धालु भगवान का जलाभिषेक कर सकेंगे। इस दौरान 108 मंगल आरती, जगन्नाथ अष्टकम और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ भी होगा।

महास्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा 15 दिनों के अनवसर (एकांतवास) में चले जाएंगे। इस दौरान भगवान के दर्शन नहीं होंगे। 15 जुलाई को नेत्रोत्सव होगा और 16 जुलाई को भगवान भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल