|| जय छठी मैया ||
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की हुई शुरुआत, छठी मैया की भक्ति में डूबे श्रद्धालु ।

लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नहाय-खाय के पहले दिन व्रती पवित्र स्नान कर घरों की साफ-सफाई करते हैं और शुद्धता के साथ कद्दू-भात एवं चने की दाल का प्रसाद तैयार कर ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही घरों में छठी मैया के गीत गूंजने लगे हैं। अगले दिन खरना, इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।


