Local Alerts Ranchi

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि | CM Hemant Soren Unveils Shibu Soren Statue at Nemra

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा के लुकैयाटांड़ में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए भावुक नजर आए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के हक-अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने युवाओं से शिबू सोरेन के संघर्ष, सादगी और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित कई मंत्री, विधायक और गणमान्य लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल