Local Alerts Ranchi

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर राँची समाहरणालय में रक्तदान शिविर, DC-SSP ने किया रक्तदान | Blood Donation Camp Held at Ranchi Collectorate on Shibu Soren’s First Death Anniversary

पद्म भूषण ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राँची समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राज्य व समाज के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इसके पश्चात समाज में स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश देने के उद्देश्य से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन और डीडीसी संजय भगत ने स्वयं रक्तदान किया। शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, “रक्तदान महादान है। किसी भी व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जिले में रक्त की कमी से किसी मरीज की जान न जाए।”

शिविर के दौरान सिकल सेल रोग से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को गुलाब का फूल भेंटकर सम्मानित किया और जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। मरीजों के परिजनों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बढ़ती है, जिससे सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर सहायता मिल पाती है।

रक्तदान करने वालों में अपर जिला दण्डाधिकारी (नक्सल) सुदर्शन मुर्मू, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार तथा सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) रविशंकर मिश्रा सहित कई अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल