Local Alerts Ranchi

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून: राँची समेत कई जिलों में 4 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट | Jharkhand Monsoon Active Again: Yellow Alert for Heavy Rain in Ranchi & Several Districts

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। इसके चलते राज्य में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राँची सहित कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटों के दौरान राँची समेत राज्य के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 76 मिमी बारिश कांके में रिकॉर्ड की गई, जबकि राँची शहर में 35 मिमी वर्षा हुई।

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट:
🔸 5 अगस्त: राँची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावाँ, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर और जामताड़ा।
🔸 6 अगस्त: राँची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा और चतरा।
🔸 7 अगस्त: सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, राँची, खूंटी, गढ़वा, पलामू और लातेहार।
🔸 8 अगस्त: लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू और गढ़वा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल