Local Alerts Ranchi

JPSC-JSSC आंदोलन का 12वां दिन: सोनम वांगचुक ने Video Call पर बढ़ाया छात्रों का हौसला, राँची आने का मिला न्योता

JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन का 12वां दिन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर बढ़ाया छात्रों का हौसला, देवेंद्र नाथ महतो ने राँची आने का दिया न्योता।

राँची में जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत चल रहा छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से करीब आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई।

सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण भी किया। बातचीत के दौरान महतो ने सोनम वांगचुक को राँची आकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाने का निमंत्रण दिया।

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनकी भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। राँची में आंदोलनरत अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल