Local Alerts Ranchi

पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस राँची में श्रद्धापूर्वक मनाया गया | 168th Martyrdom Day of Pandey Ganpat Rai Observed in Ranchi

पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस राँची में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

राँची में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस मौके पर डॉ. बंदना राय ने कहा कि पांडे गणपत राय का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बलिदान दिवस व जयंती को पूरे देश में व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और साहस को हर भारतीय को याद रखना चाहिए।

जिला स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राँची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ. अजीत सहाय, डॉ. राजेश कुमार लाल, प्रवीण प्रभाकर, समाजसेवी मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान झारखंडी गीत-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को भावुक और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल