Local Alerts Ranchi

राँची हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल | Ranchi Murder Case: Shooter Satyam Pathak Injured in Police Encounter

राजधानी राँची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल