केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल को आगामी 1 से 3 मई तक आयोजित होने वाले ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।
यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ऑड्रे हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी शिल्प, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
मंत्री ने बताया कि यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा और स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण व संवर्धन में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

