Local Alerts Ranchi

पानी की किल्लत पर सड़क पर उतरीं महिलाएं, अंजुमन प्लाजा चौक पर किया प्रदर्शन | Women Protest Water Crisis, Block Road Near Anjuman Plaza Chowk in Ranchi

राँची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा चौक के पास गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड संख्या 15 की महिलाओं ने बाल्टी और बर्तन के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया।
 
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि वे पिछले दो महीनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रही हैं, लेकिन अब तक उनकी परेशानी का समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में महिलाएं सड़क पर पहुंचीं और सड़क जाम किया ।
 
सड़क जाम की सूचना मिलते ही लोअर बाजार और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और यातायात सामान्य हो सका।
 
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल