मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को दी बधाई
राँची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा में झारखंड की जनभावनाओं, जन अपेक्षाओं तथा जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वहीं, बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।
मुलाकात के दौरान मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक उमाकांत रजक भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात राज्य के राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

