Local Alerts Ranchi

पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक | Former MLA Madhav Lal Singh Passes Away

ॐ शांति

झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेता और गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का राँची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे अविभाजित बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे और लंबे समय तक जनता के बीच सक्रिय रहे।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अपराह्न दो बजे झारखंड विधानसभा लाया गया, जहां विधानसभा के पोर्टिको संख्या-1 में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय माधव लाल सिंह एक अनुभवी और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने हमेशा आम लोगों की आवाज उठाई। अध्यक्ष के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने उनकी ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल