Local Alerts Ranchi

मसाज के नाम पर बुलाकर मारपीट और लूट का आरोप 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 गिरफ्तार | 3 Arrested for Alleged Assault and Robbery After Being Called for a Massage and Demanding ₹5 Lakh Extortion

मसाज के नाम पर बुलाकर मारपीट और लूट, ब्लैकमेल कर मांगी 5 लाख की रंगदारी; 3 गिरफ्तार।

राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में मसाज के नाम पर घर बुलाकर मारपीट, लूटपाट और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को पुरानी राँची निवासी मो. नसीम ने नामकुम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्हें मसाज के बहाने बुलाकर मारपीट की गई और ₹46 हजार नकद तथा सोने की चेन लूट ली गई। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए ₹5 लाख की रंगदारी मांगी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर सानिया प्रवीण, मो. हैदर और मो. वसीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर गिरोह बनाकर लोगों को बुलाते और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल