राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
राँची पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे हेहल ग्राउंड के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नितेश मिर्धा बताया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड 7.65 एमएम की देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया गया। आगे की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी ऋतिक राज को भी गिरफ्तार किया।
इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 316/26, दिनांक 14.09.2026, धारा 25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

