राँची में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

निगम की टीम ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। नगर निगम के अनुसार, अतिक्रमण हटने से सार्वजनिक स्थान और पार्किंग के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। साथ ही, पैदल यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। निगम ने स्पष्ट किया कि राँची के प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अतिक्रमण एवं नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

