Local Alerts Ranchi

राँची में छात्र प्रदर्शन और झड़प मामले में तीन प्राथमिकी, 100 से अधिक लोग आरोपी | Three FIRs Filed in Ranchi Student Clash Case, Over 100 Named as Accused

राँची में छात्र प्रदर्शन और झड़प मामले में तीन प्राथमिकी, 100 से अधिक लोग आरोपी

राँची में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और झड़प के मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में कुणाल सिंह, रविंदर, पीयूष, चंडी तिवारी, चिरंजन, सौरव, वीरेंद्र प्रताप और सुमित शर्मा समेत 14 नामजद और 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

वहीं, झामुमो से जुड़ी एक युवती के बयान पर छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुछ युवकों के खिलाफ अलग से छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद झड़प की स्थिति बनी थी। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल