Local Alerts Ranchi

राँची में 219वें उर्स-ए-मुबारक की तैयारियों पर चर्चा, दरगाह प्रतिनिधिमंडल ने SSP से की मुलाकात | Ranchi Delegation Meets SSP Over Preparations for 219th Urs-e-Mubarak

राँची में हज़रत क़ुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने राँची एसएसपी राकेश रंजन और रांची के सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात कर 219वें उर्स-ए-मुबारक के लिए आमंत्रित किया।

उर्स का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक होगा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को चादरपोशी के लिए आमंत्रित करते हुए महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की जानकारी दी। इस दौरान उर्स के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।

एसएसपी ने मेला परिसर और दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर्स तैनात करने को कहा। मुलाकात में सदर अयूब गद्दी, सचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी (पप्पू गद्दी) और सह सचिव ज़ुल्फ़िकार अली भुट्ठों मौजूद रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल