Local Alerts Ranchi

राँची में अनियंत्रित ट्रैक्टर का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर | Uncontrolled Tractor Hits Multiple Vehicles on Kanke Road, Ranchi

राँची के कांके रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल