Local Alerts Ranchi

राँची में 1.34 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, निगम ने चस्पा किए नोटिस | Ranchi Municipal Corporation Begins Eviction Drive on 1.34 Acres of Government Land

राँची नगर निगम ने हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे और श्री राम जानकी मंदिर के आसपास निगम की 1.34 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के पहले चरण में इस भूमि पर अवैध रूप से संचालित करीब 15 दुकानों, प्रतिष्ठानों और भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया है। संबंधित लोगों को तीन दिनों के भीतर अपनी दुकान, प्रतिष्ठान और आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम के अनुसार, इस भूमि का पूर्व में आवंटन किया गया था, लेकिन आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद कुछ लोगों का कब्जा बना हुआ है। इस जमीन का उपयोग जनकल्याण और शहर विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। निगम ने लोगों से स्वेच्छा से स्थल खाली कर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल