राँची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक कला की शानदार झलक देखने को मिली।
इस खास मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी पहुँचे। सभी ने महोत्सव में प्रस्तुत आदिवासी कला, संस्कृति और पारंपरिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

